फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने लगाया महिला समेत दो की सांसों पर ब्रेक

Wed, 14 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। रामनगर व घुंघटेर थाना क्षेत्र में हुए हादसों में मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनोें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र में गनेशपुर के पास सोमवार की रात एक महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की भोर जब महिला का शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो इस बारे मे पुलिस को जानकारी दी गई।

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसओ सुधीर सिंह का कहना है कि महिला मानसिक विक्षिप्त थी।
विज्ञापन


वहीं घुंघटेर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सोमवार रात ट्रक की टक्कर से देशराज (40) पुत्र प्यारेलाल गौतम निवासी ग्राम खतौली थाना बड्डूपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा देशराज को इलाज के लिए लखनऊ पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें