फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जुलूस में धक्का-मुक्की, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र के मरकामऊ गांव में ताजिया जुलूस के दौरान नीम की डाल काटने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया गया है कि काफी भीड़ थी और इस दौरान जब एक ऊंचे ताजिये के सामने डाल आ गई तो जुलूस में शामिल लोगों ने इसका जिम्मेदार प्रशासन को ठहराया। नारेबाजी के दौरान पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की जैसा माहौल हो गया। हालांकि, बदोसराय के एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि मात्र 10 मिनट के लिए जुलूस रुका था। वायरल वीडियो संज्ञान में नहीं है। वहीं, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बसंतापुर पुरवा गांव में ताजिया जुलूस के दौरान दो गांव के लोगों में कहासुनी हुई। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें