बाराबंकी। छठ पूजा के कारण ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए दिल्ली से बिहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। नौ नवंबर को यह ट्रेन बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 04683 सहरसा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल आठ नंवबर को सहरसा बिहार से 8:20 बजे चलकर दूसरे दिन नौ नवंबर को गाेंडा के रास्ते बाराबंकी पहुुंचेगी। यहां से दिन में तीन बजे लखनऊ रवाना होगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, इटावा, अलीगढ़ के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। (संवाद)