सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बिजली उपकेंद्र सिरौली गौसपुर के दो फीडरों मरकामऊ तथा बदोसराय फीडर की मरम्मत का कार्य बृहस्पतिवार को किया जाएगा। जेई राज मौर्य ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते अली नगर, हजरतपुर, मरकामऊ बरदरी, कटका समेत करीब 60 गांवों की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी। वहीं, फतेहपुर तहसील उपकेंद्र के पांच फीडरों में अनुरक्षण कार्य होगा। एसडीओ शंभूनाथ ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज फीडर, सराय बाजार फीडर, पटेल चौराहा फीडर, रेलवे स्टेशन फीडर व तहसील फीडर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। (संवाद)