फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने बरामद की प्रचार  सामग्री, शहर में रूटमार्च

विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पार्टियां इस अमल करती हुई नहीं दिख रही हैं। शुक्रवार की रात हैदरगढ़ पुलिस व उड़दस्ता की टीम ने चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार से एक पार्टी की चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की। इसके बाद जिले में चेंकिग अभियान और तेज कर दिया गया है। वहीं शनिवार को डीएम व एसपी के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के जवानों ने शहर में रूटमार्च किया।

विज्ञापन



हैदरगढ़ कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान एक एससयूवी से चुनाव प्रचार सामाग्री बरामद हुई। पुलिस ने जब जांच की तो पता लगा कि यह काले रंग की कार सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। इसमें भारी मात्रा में राजनीतिक दल की चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई लेकिन इसके बाद पुलिस चुनाव सामग्री को वाहन से उतार कर कार्रवाई के लिए कोतवाली लेकर गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। सूत्रों की मानें तो यह चुनाव सामग्री सत्ताधारी दल के सुल्तानपुर के एक बड़े नेता की थी इसके चलते रात में ही आला अधिकारियों के फोन पहुंचने पर पुलिस ने बिना कार्रवाई के कार छोड़ दिया और अब यह कहा जा रहा है कि किसी कार से चुनाव सामग्री बरामद ही नहीं हुई। हैदरगढ़ पुलिस के इस रवैये से आदर्श आचार संहिता के पालन पर भी सवालिया निशान उठने लगे है। कोतवाल रतन सिंह ने बताया चुनाव प्रचार सामग्री पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं है। 

अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ डीएम, एसपी ने किया रूटमार्च
लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में सीआईएसएफ की एक कंपनी भेजी गई है। मणिपुर से आई इस कंपनी में करीब 92 जवान शामिल है। जवानों को शहर में लखनऊ मार्ग स्थित एक स्कूल में रुकने का इंतजाम किया गया है। इन जवानों के साथ शनिवार की दोपहर डीएम उदयभानु त्रिपाठी, एसपी डॉ सतीश कुमार, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, एएसपी त्तरी आरएस गौतम ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


फर्जी ट्विटर एकाउंट से माहौल खराब करने का आरोप

बाराबंकी। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही समाज में एक दूसरे को लड़ाने का भी काम शुरू हो गया है। जिले में भी एक ऐसे ही मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। सुबेहा पुलिस ने हिंदु युवा वाहिनी द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है कि कुछ लोग एक फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाकर उसके द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि एएसपी ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
हिंदू युवा वाहिनी सुबेहा के अध्यक्ष विपिन मौर्या की तरफ से जहां पुलिस को शिकायत करने का दावा किया रहा है वहीं प्रभारी निरीक्षक सुबेहा अशोक कुमार यादव का कहना है कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें