फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
बांग्लादेश के ​खिलाफ हैदरगढ़ में प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
बाराबंकी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल समेत अन्य संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। मंगलवार को हैदरगढ़ तहसील मुख्यालय पर विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष हरि वैश्य, देव शंकर शुक्ला, योगेश द्विवेदी, जनार्दन शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, विकास पांडेय, अनंत राम मिश्रा, इंदु श्रीवास्तव, सभासद महेश अग्रवाल, शिवा वर्मा, पंकज मिश्रा, वेद प्रकाश वाजपेयी आदि ने रामेश्वरम शिवाला पर एकत्र होने के बाद जुलूस निकाला। मुख्य चौराहे पर बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए हिंदुओें पर अत्याचार बंद किए जाने की मांग की।
वहीं शाम को जिला मुख्यालय पर गोंडा-बहराइच मार्ग तिराहे पर सुषमा देवी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने डॉ. दिव्यांशु पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। महंत अर्चना गिरी, महंत इतवार गिरी, नवीन कुमार वर्मा, माया पटेल, डॉ. विवेक सोनी, दीपक वर्मा, श्री लवलेश कुमार, डॉ. डीके वर्मा आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें