फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान केंद्र पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान खरीद केंद्र पर अव्यवस्था देख भड़के किसानों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। नाराज किसानों को समझाने के लिए तहसील प्रशासन को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। एसडीएम ने मौके पर पहुंच किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

उधर डीएम ने एडीएम के साथ नवीन मंडी पहुंचकर धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर भी अव्यवस्था और टोकन वितरण में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा टोकन वितरण में लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धान खरीद केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों को केंद्र प्रभारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसका नतीजा यह रहा कि पहले दिन ही कहीं पर किसानों ने जमकर हंगामा किया तो कहीं पर ताला लटकता दिखाई दिया। दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, टोकन लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

काफी देर बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम रामसनेहीघाट रामआसरे वर्मा पुलिस बल के साथ केंद्र पर पहुंच गए। नाराज किसानों से वार्ता कर समझा-बुझाकर शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि सभी किसानों के कागजात जमा कर लिए गए हैं। बुधवार से टोकन का वितरण कराया जाएगा।
वहीं डीएम अविनाश कुमार सिंह ने एडीएम राकेश कुमार सिंह के साथ नवीन मंडी में खुले धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर अव्यवस्था देख नाराज डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल किसानों में टोकन वितरण कराने के निर्देश दिए। कहा कि टोकन वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। यदि शिकायत मिली तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद किसान उत्तम, राजेश और विनोद से बात भी की। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि टोकन वितरण में मनमानी की जाती है। इस पर डीएम ने कहा कि धैैर्य रखें, सभी किसानों का धान तौला जाएगा। हम यहीं पर हैं, यदि किसी किसान को कोई शिकायत है तो वह कंट्रोल रूम, टोल फ्री नंबर या फिर मुझसे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से भी सहयोग की अपील की।
पहले दिन 90 क्विंटल से हुई बोहनी
धान खरीद के पहले दिन नवीन मंडी स्थित विपणन शाखा के दो केंद्रों पर दो किसानों से करीब 90 क्विंटल की धान खरीद कर बोहनी की गई। यहां पर धान लेकर आए दरहरा की किसान उमावती से 50 क्विंटल और इचुौली के किसान रामविलास से 40 क्विंटल धान की खरीद की गई। केंद्र प्रभारी अनूप वर्मा ने बताया कि किसानों के कागजात जमा कराकर टोकन वितरण का कार्य शुरू करा दिया गया है।
बंद रहा केंद्र तो कहीं टोकन लेकर लौटे किसान
धान खरीद केंद्रों पर तैनात प्रभारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ी। शेखपुर अलीपुर केंद्र पर पूरे दिन ताला लटकता रहा। इससे यहां पर आए किसान निराश होकर लौट गए। जबकि फतेहपुर धान खरीद केंद्र पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। बदोसरायं केंद्र पर किसान तो आए मगर धान तौल के लिए मजदूर न होने के कारण वह टोकन लेकर लौट गए। पेचरुवा धान खरीद केंद्र पर भी ताला लटकता दिखाई दिया।
टोकन वितरण में बरतें पारदर्शिता
धान खरीद और टोकन वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश सभी केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। इसमें लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जो खामियां मिली हैं उनमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सभी एसडीएम को धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है, ताकि पता चल सके किस केंद्र पर कितना धान खरीदा गया।
विज्ञापन

-अविनाश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें