फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत, परिवारीजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा के मुख्य चौराहे पर निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृतका के परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में कस्बा के पूरे मित्तई वार्ड निवासी रामकेवल ने पत्नी श्रीमती (25) को प्रसव पीड़ा होने पर मुख्य चौराहा स्थित अग्रवाल हेल्थ केयर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बच्चा व जच्चा की मौत हो गई। पति रामकेवल ने कहा कि हालत गंभीर होने पर अस्पताल के डॉक्टर ने जच्चा को बचा लेने का भरोसा दिया था और इलाज शुरू करने से पहले पच्चीस हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद कई कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
मौत पर लापरवाही के बारे में पूछने पर डॉक्टर ने पुलिस बुलाकर जेल भेजने की धमकी दी। जच्चा-बच्चा की मौत की सूचना पर मोहल्ले से भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि पति की अनुमति पर इलाज शुरू किया गया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ मुकुंद पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, शनिवार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। मौके पर भीड़ होने से पुलिस वहां गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें