फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत के मामले में धरने पर बैठे दो की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते मासूम की मौत के बाद जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर भी दोषियों पर कार्रवाई न होने से धरने पर बैठे परिवारीजनों में से बुधवार को दो की हालत बिगड़ गई। इन सबके बीच बुधवार देर शाम पुलिस धरना दे रहे दिवंगत मासूम के पिता को थाने उठा ले गई। दिन भर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने और पुलिस प्रशासन के संवेदनहीन रवैये से परिवारीजनों में रोष है।
विज्ञापन

तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के तासीपुर गांव निवासी संदीप शुक्ल की बेटी नित्या शुक्ला की मौत बीती 30 मई को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उस समय हो गई थी, जब उन्हें इलाज के लिए डयूटी पर तैनात कोई चिकित्सक अस्पताल में खोजने से भी नहीं मिला। अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए उनके परिजन गांव के बाहर धरने पर बैठ गए थे। सांसद के आश्वासन के बाद सभी धरना खत्म कर डॉक्टरों पर कार्यवाही की राह देख रहे थे, मगर 10 दिन बाद तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तो नाराज परिजनों ने मंगलवार को फिर से भूख हड़ताल शुरू कर दी।
बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे संदीप शुक्ला की दोपहर से तबीयत बिगड़ गई। संदीप में बताया कि पेट और हाथ पैर में बहुत तेज दर्द से वो पीड़ित हैं। उनकी माता मिठुदेवी को भी बुखार है। जिनका यहीं पर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। आरोप है कि भूख हड़ताल किर रहे परिजनों को पुलिस की धमकियां मिल रही है। अभी तक कोई अधिकारी इनकी हालत जानने नहीं आया है। जबकि डीएम का काफिला बाढ़ क्षेत्र के दौरे के लिए पास से ही गुजर गया पर पीड़ित की सुध लेने की जरुरत नहीं समझी गई।
विज्ञापन

देर शाम पिता को उठा लाई पुलिस
भूख हड़ताल कर रहे संदीप शुक्ल का आरोप है कि जब से वह धरने पर बैठे हैं तब से पुलिस बराबर धरना खत्म करने का दबाव बना रही है और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की धमकी दे रही है। संदीप ने बताया कि बुधवार की देर शाम भारी संख्या में पुलिस के जवान आए। मुझे और शिवम को उठाकर गाड़ी में डाल लिया। जब अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई भी कर दी। थानाध्यक्ष बदोसरायं दयाशंकर सिंह का कहना है कि जिले में रात्रि कर्फ्यू चल रहा है, ऐसे में धरना देना गलत है इसलिए दो लोगों को थाने लाया गया है, थोड़ी देर थाने में रखने के बाद छोड़ दिया जाएगा।
सीएमओ ऑफिस का करेंगे घेराव
किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवम तिवारी ने बताया कि अगर परिजनों को गुरुवार तक न्याय नहीं मिला तो इसके अगले दिन किसान मजदूर संगठन सीएमओ ऑफिस का घेराव करेगा और ऑफिस में ताला लगाया जाएगा। परिजनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, आशू ने बताया कि पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें