फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान सहित दो के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरदही गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का विरोध करना एक प्रधान को काफी महंगा पड़ गया। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान सहित दो के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरदही गांव में मंगलवार की शाम को हलका लेखपाल सैय्यद शादिब अली सरकारी भूमि की माप कर रहे थे। इस भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत मिली थी। इसी दौरान प्रधान ताराचंद्र वर्मा और रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और भूमि की नापजोख करने का विरोध करने लगे।
दोनों पर लेखपाल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बुधवार को लेखपाल की तहरीर पर थाना पुलिस ने प्रधान सहित दो के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा सहित आईपीसी की अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि प्रधान सहित दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें