फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली दफ्तर कार्यालय पर मांगो को लेकर प्रदर्शन करते पॉवर कार्पोरेशन के कर्मचारी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। निजीकरण की नीतियों के विरोध में पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जोरदार विरोध जताया और सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। घोसियाना स्थित बिजली दफ्तर में जूनियर इंजीनियरों व अभियंताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में बिजली कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों व अभियंताओं ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान दोपहर बाद तीन बजे तक कार्य बंद रहा। अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव अध्यक्षता में आयोजित विरोध सभा को पीपी पटेल, सुरेश मौर्य, तौफीक अहमद, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, विनोद गिरि, सौमित्र भट्टाचार्या, संजीव मिश्रा आदि संबोधित किया।
कहा कि निजीकरण का प्रयोग उड़ीसा, ग्रेटर नोएडा और आगरा में बुरी तरह विफल हो चुका है फिर भी केंद्र सरकार ने बिजली के निजीकरण के लिए इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेट) बिल 2021 एवं स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट जारी किया है। इससे बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन

कहा कि बिजली कर्मचारियों की प्रमुख मांगें स्टैन्डर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट वापस लेना, निजीकरण की सारी प्रक्रिया निरस्त करना, ग्रेटर नोएडा का निजीकरण व आगरा फ्रेंचाइजी का करार समाप्त करना, सभी बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करना, सभी संवर्ग की वेतन विसंगतियां दूर करना हैं। विरोध-प्रदर्शन में अभियंता संघ के सुरेश मौर्य, संदीप मौर्य, दिव्य कुमार, विवेक कुमार पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें