फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र बदलने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक के ककरी पंचायत में मतदान केंद्र बदले जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। करीब 40 साल से प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया जाता रहा है। एसडीएम को ज्ञापन देकर मतदान केंद्र नहीं बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंगलपुर निवासी शिव बालक वर्मा, निर्मला, जब्बार, अमित, मुकेश, रोहित, कमल, अनवर, संजय ने तहसील पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों के मुताबिक बीते करीब 40 वर्षों में हुए चुनाव पंचायत के प्राथमिक विद्यालय ककरी में शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। प्राथमिक विद्यालय भवन सुरक्षा व सुविधा के लिहाज से बेहतर हालात में है।
आगामी पंचायत चुनाव के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय को मतदान केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है। इस स्कूल में बिजली व पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है तथा मंगलपुर के पांच सौ से अधिक लोगों को मतदान के लिए करीब तीन किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके चलते महिलाओं व बुजुर्गों को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने पहले की तरह प्राथमिक विद्यालय ककरी को मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग की है। एसडीएम जितेंद्र कटियार ने ग्रामीणों की सुविधा के अनुरूप काम करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें