फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर डटे किसान, दूसरे दिन भी नहीं निकला समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तौल कराने को लेकर धान लदी ट्रालियों के साथ किसान दूसरे दिन भी सड़क पर डटे रहे। अधिकारियों और किसानों के बीच दिन भर चली बातचीत बेनतीजा रही। शाम को 579 किसानों की सूची प्रशासन को सौंपी गई। उस पर शुक्रवार को निर्णय होने की उम्मीद है। उधर किसानों ने गन्ना कार्यालय परिसर में ही डटे रहने का फैसला किया।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने बुधवार को गन्ना कार्यालय परिसर में धान लदी ट्रालियों के साथ धरना शुरू किया था। एसडीएम सदर अभय पांडे और जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी ने किसानों से वार्ता की लेकिन बात केवल सूची उपलब्ध कराने तक ही सीमित रही। जिस पर किसानों का आंदोलन वृहस्पतिवार को भी जारी रहा और किसान धान की तौल कराने के लिए सड़कों पर ही डटे रहे। शाम को किसानों ने प्रशासन को 579 किसानों की सूची सौंपी तो प्रशासन इस पर कोई निर्णय नहीं ले सका जिस पर किसानों ने रात गन्ना कार्यालय परिसर में ही बिताने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें