बाराबंकी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में प्रतिवर्ष लगने वाला आपरेशन शिविर एक फरवरी से शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर सीएमओ डॉ. वीकेएस चौहान ने बृहस्पतिवार को शिविर स्थल का निरीक्षण किया। सीएमओ ने आंख के आपरेशन की अत्याधुनिक ओटी, वार्ड आदि का निरीक्षण किया। सीएमओ ने ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी रामज्ञान दास महाराज से मुलाकात की और शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी वर्मा, डॉ. विनोद कुमार वर्मा, डॉ. संजय, अजय वर्मा आदि मौजूद थे।