फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की पेंशन कटौती का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्व सैनिकों ने पेंशन कटौती और सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा है।
विज्ञापन

वेटरंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर जयप्रकाश मिश्र ने राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों और अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने की आयु को संशोधित कर समय से पूर्व रिटायर होने पर नई पेंशन नीति लागू करने का प्रकरण प्रस्तुत किया है। इससे सैन्य कर्मियों को पेंशन में भारी नुकसान होगा। इसके अतिरिक्त सेना के कुछ विभागों में जवानों की सेवा अवधि 57 वर्ष रखी गई है। देश की विभिन्न सीमाओं पर अपने पराक्रम से प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा करने वाले जवानों को इस आयु सीमा के लाभ से वंचित रखा गया है। यह सेना में भेदभाव की स्थिति दर्शाता है। कहा कि यह प्रस्ताव शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो विरोध में शांतिपूर्वक विरोध किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिग्विजय मिश्र, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष एमपी सिंह, नगर उपाध्यक्ष सीपी वर्मा समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें