फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन केंद्रों पर हुई डीएलएड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएलएड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर हुई। एक केंद्र पर बैक पेपर की परीक्षा हुई। इन परीक्षाओं में दोनों पालियों में 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षण 2018 के चौथे सेमेस्टर की पहली पाली में भाषा व गणित तथा दूसरी पाली में शैक्षिक प्रबंधन व प्रशासन विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज में 314 परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी तो दो अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 296 परीक्षार्थियों परीक्षा में शामिल हुए तो चार ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं अजीमुद़दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में 185 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तो तीन ने परीक्षा से किनारा किया। इसके अलावा डीएलएड प्रशिक्षण 2017 के चौथे सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में पहली पाली में छह परीक्षार्थी शामिल हुए तो दो अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तो गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें