फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की शिकायत पर अवैध वक्फ संपति की जांच शुरू

विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों की मांग पर डीएम के निर्देश पर वक्फ संपत्ति? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। जनप्रतिनिधियों की मांग पर अवैध वक्फ संपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में तहसील व पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। जहां सरकारी दस्तावेज में बंजर के नाम दर्ज भूमि पर अवैध निर्माण पाया गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुन्नी वक्फ द्वारा कई जिलों की भांति विधानसभा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की थी। जिसकी प्रतिलिपि डीएम व एसडीएम फतेहपुर को भेजी थी। विधायक ने अपने पत्र में कहा था कि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर फर्जी तरीके से वक्फ संपत्ति घोषित कराने का एक मामला रामसनेहीघाट तहसील में पाया गया था। जिसमें प्रशासन ने विधिक कार्रवाई भी की।
ऐसे में उनकी कुर्सी विस क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में ऐसी अवैध वक्फ संपत्तियों की जांच कराई जाए। विधायक ने कहा कि उनकी कुर्सी विस क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर कतुरी कला है। इसके बगल स्थित सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इसकी शिकायत की गई तो प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया। मगर, अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण व कार्य कराने वालों पर केस नहीं दर्ज किया।
विज्ञापन

विधायक के इस पत्र को तहसील प्रशासन ने गंभीरता से लिया। बृहस्पतिवार को तहसीलदार राहुल सिंह व बड्डूपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान सरकारी दस्तावेज में बंजर में दर्ज गाटा संख्या 78 पर अवैध निर्माण पाया गया। ऐसे में तहसील प्रशासन ने निर्माण कार्य कराने वालों को तीन दिन में भूमि के दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया है।
कुतरीकला में अवैध निर्माण कराने के विधायक के पत्र को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जिसमें बंजर भूमि पर अवैध निर्माण पाया गया। ऐसे में निर्माण कार्य कराने वालों को तीन दिन का समय दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दिया गया है। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-पंकज सिंह, एसडीएम फतेहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें