फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से डॉक्टर समेत चार और की मौत, 55 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हुई हो लेकिन मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। वृहस्पतिवार को संक्रमण की चपेट में आकर चार और लोगों की जान चली गई। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 55 और संक्रमित पाए गए हैं इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर शहर के एक और डॉक्टर की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर कोरोना की जांच कराई गई और जांच में संक्रमित पाए जाने पर उपचार के लिए चार दिन पूर्व लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर वृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले भी शहर के दो प्रमुख चिकित्सकों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इसके अलावा राजकमल के निकट रहने वाले एक व्यक्ति की मेयो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिवारीजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर तीन दिन पूर्व मेयो अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं त्रिवेदीगंज क्षेत्र के रौनी गांव निवासी एक महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार हालत बिगड़ने पर दो दिन पूर्व लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर वृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं लखनऊ के रहने वाले एक अधेड़ की मौत हिंद अस्पताल में हो गई।
विज्ञापन

इस प्रकार से जिले में कोरोना से अब तक 193 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि शहर के रहने वाले एक डॉक्टर समेत चार लोगों की कोरोना से मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट में जितने भी लोग संक्रमित पाए गए हैं इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रख चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें