फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटी, पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पीरबटावन मोहल्ले की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन सोमवार देर रात फट गई। मंगलवार सुबह जलापूर्ति ठप होने से सैकड़ों लोगों को परेशानी हुई। देर शाम को पानी की आपूर्ति शुरू हुई। वहीं अयोध्या हाईवे पर जमुरिहा नाला के पास मुख्य लाइन में लीकेज के कारण सड़क पर दिन भर पानी बहता रहा।
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से पीरबटावन के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर इलाके में जलापूर्ति बाधित हो गई। इसकी जानकारी लोगों को मंगलवार सुबह हुई जब वे सोकर उठे। काफी देर तक जलापूर्ति का इंतजार करने के बाद जानकारी की। पाइप लाइन फटने की जानकारी पर लोगों ने जरूरी कार्य के लिए हैंडपंप से पानी का इंतजाम किया। पानी के लिए महिलाओं को काफी परेशानी हुई। करीब दस हजार आबादी दिन भर प्रभावित रही। नगर पालिका की टीम ने पाइप लाइन को दुरुस्त कर शाम को जलापूर्ति चालू कराई। उधर अयोध्या-लखनऊ मुख्य मार्ग पर जमुरिहा नाला के पास मुख्य लाइन में लीकेज के कारण मंगलवार को दिन भर सड़क पर पानी बहता रहा। जेई मनोज शुक्ल ने बताया कि पीरबटावन में पाइप लाइन दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। मुख्य लाइन के लीकेज को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें