फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: निजी लाइनमैन की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 25 Aug 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सिसौना में बुधवार रात गांव के बाहर हाईटेंशन लाइन दुरुस्त करने गए एक निजी लाइनमैन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चर्चा फैली कि करंट से मौत हुई है, मगर चेहरे पर चोटों के निशान देखने के बाद परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन




रामसनेहीघाट क्षेत्र के सिसौना गांव निवासी विनोद कुमार (43) निजी लाइनमैन थे। वह गांव में ही पत्नी सुनीता व एक बेटी के साथ रहते थे। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे गांव का एक युवक उन्हें गांव के बाहर खराब बिजली का तार जोड़ने के लिए बुलाने आया। उसने दूसरे गांव के दूसरे लाइनमैन द्वारा बुलवाने की बात कही। उस समय विनोद खाना खाने जा रहे थे, मगर तत्काल चले गए।

एक घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि विनोद की करंट से मौत हो गई। परिजन गांव के बाहर पहुंचे तो विनोद का शव पड़ा था। विनोद के दामाद ने बताया कि आंख के ऊपर व नीचे दो जगहों पर चोट के निशान मिले। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों ने विनोद को बुलाने गए युवक व दूसरे लाइनमैन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ रामसनेहीघाट अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि विनोद खंभे से उतरने के बाद कुछ दूर चला और गिर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें