फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दुष्कर्म की सजा काट रहे बंदी की जिला अस्पताल में मौत; वीडियोग्राफी के साथ हुआ पोस्टमार्टम

Wed, 30 Oct 2024 11:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में दुष्कर्म की सजा काट रहे बंदी की तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन
demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जिला जेल में 51 साल के बंदी की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को डॉक्टर के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। यह दुष्कर्म के मामले में 10 साल कैद की सजा काट रहा था। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन के अनुसार रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर मजरे गाजीपुर गांव निवासी कल्लू दुष्कर्म और मारपीट के मामले में 29 अप्रैल, 2022 को जेल में निरुद्ध किया गया था। इस दौरान अदालत ने तीन नवंबर, 2003 को उसे 10 साल कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा भुगतने का आदेश दिया था। सोमवार को कल्लू को सांस लेने में तकलीफ, घबराहट, उल्टी और बलगम आने पर जिला जेल के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।


यह भी पढ़ेंः- दिवाली 2024: नरक चतुर्दशी आज, दिवाली की तारीखों को लेकर खत्म हुआ भ्रम, इस दिन ही मनाना होगा शुभ, जानिए मुहूर्त

टीबी की बीमारी जूझ रहा था

हालत में सुधार न होने पर रात में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान ही देर रात उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक बंदी को टीबी की बीमारी थी। उसका इलाज कराया गया था, मगर उसे फेफड़े और लीवर की बीमारी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें