फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने दिए रिकवरी के आदेश

Sat, 13 Feb 2016 11:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नवतेज सिंह शाम करीब साढे़ चार बजे निंदूरा ब्लॉक के लोहिया गांव पोखन्नी पहुंच गए। गांव के भ्रमण के दौरान सीसी मार्ग का निर्माण काफी घटिया पाए जाने पर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी अजय यादव से कार्यदायी संस्था के खिलाफ रिकवरी करने का आदेश दिया। इसके बाद गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव के तेवर कितने तीखे हैं इस बात से अधिकारी दोपहर की बैठक में भली भांति परिचित हो चुके थे। इसलिए पोखन्नी गांव में रात्रि प्रवास के दौरान अपनी बारी न आने की दुआ मानते रहे। प्रमुख सचिव गांव मेें कराए गए कार्यों का जायजा ले रहे थे इसी दौरान सीसी रोड टूटी दिखाई दी। जिस पर वह नाराज हो गए और जिलाधिकारी से कहा कि कार्यदाई संस्था या तो रिकवरी की जाए या सड़क दोबारा बनवाई जाए।

टूटी नाली और नल पर गंदगी देख बीडीओ को फटकार लगाई। चौपाल के दौरान समाजवादी पेंशन खाते में न आने की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकारी को आडे हाथों लिया। कहा सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें