फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डाल रहे समझौते का दबाव, नहीं शुरू हो पा रही जांच

Thu, 28 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दहिला चौराहे पर संचालित एक निजी चिकित्सालय में गर्भपात के दौरान महिला के गर्भाशय को काट देने के मामले की जांच अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। आरोपी चिकित्सक की ओर से पीड़ित परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाने की चर्चा है। उधर, सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने इस मामले में पीड़ित की तरफ से कोई भी शिकायत मिलने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि पीड़ित महिला या पति की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

रबड़हिया गांव के संदीप के अनुसार उन्होंने पत्नी राजवती (35) को 24 अगस्त को दहिला चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भपात के लिए भर्ती कराया था। गर्भपात कराने के पीछे कारण पहले से चार संतानों का होना था। आरोप है कि डॉक्टर ने गर्भपात में लापरवाही बरती। इस दौरान गर्भाशय कट गया तो महिला की हालत बिगड़ गई। किसी तरह परिजनों ने उन्हें लखनऊ ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
संदीप का कहना है कि इस मामले की शिकायत सीएमओ से करने पर, उन्होंने पूरे मामले की जांच एक कमेटी बनाकर कराने का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मामले की जांच शुरू नहीं हो सकी है। उधर विपक्षी सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। संदीप ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को दोबारा सीएमओ से मिलकर इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें