फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पंडालों में ठाटबाट से विराजे बप्पा, गूंजे जयकारें

Thu, 28 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बप्पा के आगमन की बाट जोह रहे सजे धजे पंडालों के साथ घरों में बुधवार को पूरे ठाटबाट के साथ पार्वती नंदन विराजे। इस दौरान पूरा माहौल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा। धूप, दीप, घंटा, घड़ियाल और शंखध्वनि केे बीच बप्पा की सजी-धजी भव्य मूर्तियों को पूजन अर्चन के साथ स्थापित किया गया। पंडालों व घरों के साथ देवालयों में बप्पा केे विराजमान होने के बाद खुशी में भक्तगण झूमते नाचते दिखे।
विज्ञापन

जिले में 98 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। कहीं गायन व नृत्य ने भक्ति में रंग भरा तो कहीं भजनों के बीच गजानन का स्वागत हुआ। हर ओर आस्था का उल्लास दिखाई दिया। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक जुटी रही।
नगरपालिका में सजे पूजा पंडाल में घंटा, घड़ियाल और शंखध्वनि केे बीच गौरीनंदन पूरी ठाटबाट के साथ विराजे। गजानन के विराजते ही पंडाल मेंं उत्सव का उल्लास छा गया। इस दौरान डीजे पर बज रहे भजनों की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दोपहर में चित्रकला तो शाम को नृत्य व गायन प्रतियोगिता हुई। सरावगी में अभिंषेक सोनी व आनंद रस्ताेगी की अगुवाई मेंं वैदिक मंत्रों के साथ प्रतिमा की स्थापना कर उपस्थित महिलाओं के साथ गणपति की आरती उतारी।
विज्ञापन

फतेहपुर कस्बे में आठ स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। यशोदा मंदिर में भजन कीर्तन हुआ तो श्री पंचमुखी हनुमत धाम दंडी संन्यासी आश्रम में स्वामी असंभव संभवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में भगवान गणेश की पूजा अर्चना हुई।
छलका भक्ति का रस, सराबोर हुए श्रद्धालु
टिकैतनगर। मुख्य चौराहे पर सजे भव्य पंडाल में बुधवार को स्थापित गणपति प्रतिमा की शोभा देखते ही बन रही थी। पूरे दिन हवन-पूजन और वैदिक मंत्रों के जाप से पंडाल गूंजता रहा। आचार्य चंदन मिश्र ने मूर्ति की स्थापना कराई। पूजा के शुभारंभ पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा एवं नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहे। कलाकारों ने राधा-कृष्ण नृत्य, भगवान शिव का श्मशान में तांडव, शिव-पार्वती नृत्य, हनुमान का सिंदूरी रूप सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। विनायक म्यूजिशियन बैंड प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें