फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अध्यक्षों व सदस्यों ने संभाली शहर की बागडोर

Sat, 27 May 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों ने नगर के विकास का संकल्प लेते हुए कर्तव्य निष्ठा, पद व गोपनीयता की शपथ ली। शुक्रवार को नगर पालिका नवाबगंज में सपा के विधायकों, पूर्व मंत्री की मौजूदगी में अध्यक्ष शीला सिंह ने शपथ ली, वहीं टिकैतनगर व सिद्धौर में राज्यमंत्री व सांसद की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण करने के साथ अध्यक्षों ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं विकास के वादे भी किए। डीएम की ओर से नामित मजिस्ट्रेटों ने भव्य समारोह के मध्य दो चरणों में शपथ दिलाई। पहली बार में अध्यक्ष तो दूसरी बार में सदस्यों को बुलाकर शपथ पत्र पढ़वाया और छह-छह प्रतियों में हस्ताक्षर भी करवाए गए। इस दौरान 13 नगर पंचायत अध्यक्षों एवं 204 सदस्यों ने भी शपथ ली।
विज्ञापन





नगर पालिका नवाबगंज परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ईओ पवन कुमार ने सबसे पहले अध्यक्ष शीला सिंह, एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, सदर विधायक सुरेश यादव, रामनगर फरीद महफूज किदवई, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा व सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद का स्वागत किया। एसडीएम ने पहले शीला सिंह को शपथ दिलाई, फिर सभी 29 वार्डों के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष ने कहा कि हर नगरवासी की समस्या का निस्तारण होगा। कोई भी निराश न लौटे, इसका प्रयास रहेगा। इस मौके पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


नगर पंचायत टिकैतनगर में राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र रावत, सांसद लल्लू सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश की मौजूदगी में एसडीएम रामसनेहीघाट रामआसरे वर्मा ने अध्यक्ष जगदीश गुप्ता व सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। राज्यमंत्री, सांसद व जिलाध्यक्ष ने सिद्धौर में सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में अध्यक्ष रमंता यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। एसडीएम सुमित आर महाजन ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पुजारी अनिलपुरी महराज, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत आदि मौजूद रहे। सतरिख में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट केडी शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेहान कामिल को शपथ दिलाई, यहां पर विधायक गौरव रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन







नहीं मिली अनुमति तो सभागार में शपथ ग्रहण समारोह
नगर पंचायत जैदपुर के सभागार में अतिरिक्त एसडीएम केडी शर्मा ने अध्यक्ष नीलोफर व सभी सभासदों को शपथ दिलाई। यहां पहले जिला परिषद मैदान में भव्य टेंट लगाकर कार्यक्रम होना था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण कार्यक्रम को सभागार में स्थानांतरित करना पड़ा। ऐसे में शपथ ग्रहण में आए अतिथि व आमजन मैदान में लगाए गए पंडाल में इंतजार करते रह गए और शपथ ग्रहण समारोह हाल में हो गया। इसकी जानकारी हुई तो लोग निराश हुए।





रामनगर में संतों के बीच ली शपथ
नगर पंचायत रामनगर में एसडीएम तान्या सिंह ने अध्यक्ष रामशरण पाठक एवं सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत बाबा बलराम, अमरकंटक मध्य प्रदेश के महामंडलेश्वर रामभूषण दास महराज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अयोध्या के महंत बोधायन दास, चित्रकूट के महंत भगवन दास आदि मौजूद रहे।





यहां भी हुए शपथ ग्रहण समारोह
रामसनेहीघाट में एसडीएम रामआसरे वर्मा ने अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश यादव व 14 सदस्यों को शपथ दिलाई। देवा के ऑडिटोरियम में एसडीएम नवाबगंज विजय कुमार त्रिवेदी ने अध्यक्ष हारुन वारसी, बंकी में अध्यक्ष इरफाना खातून को शपथ दिलाई। हैदरगढ़ एसडीएम सुमित आर महाजन ने हैदरगढ़ के केशव मैरिज लॉन में अध्यक्ष आलोक तिवारी को शपथ दिलाई। इस मौके पर क्षेत्र के समाजसेवी प्रेमा अवस्थी, सतीश तिवारी और सिद्धार्थ अवस्थी को सम्मानित किया गया। सुबेहा में देवीदीन रावत व सदस्यों को पूर्व विधायक राममगन रावत, चौधरी अदनान की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। फतेहपुर में अध्यक्ष इरशाद कमर, बेलहरा में अध्यक्ष शबाना खातून को एसडीएम डॉ. सचिन वर्मा ने पूर्व मंत्री राकेश वर्मा की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराई। दरियाबाद में एसडीएम रामआसरे वर्मा ने अध्यक्ष रुकसाना बानो व सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें