फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्वगणना की तैयारियां तेज, प्लान तैयार

Wed, 08 Apr 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जनगणना से पहले स्वगणना मंगलवार से शुरू की गई है। यह 22 मई तक चलेगी। प्रशासन के निर्देश पर एडीएम निरंकार सिंह ने इसका पूरा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत लोगों की स्वगणना की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि स्वगणना के तहत पहले चरण में सांसद, विधाायक, जिलाधिकारी, न्यायिक अधिकारी, सभी ग्राम प्रधानों को लिया गया है। दूसरे चरण में अन्य विधानसभा के विधायकों, ब्लॉक प्रमुुखोें, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनगणना में लगाए गए सभी प्रगणकों और प्रभारियों को शामिल किया गया है। इसी तरह से 22 मई तक पूरा प्लान बनाया गया है।
डीएम के अनुमोदन के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। बताया कि जनगणना को लेकर भी तैयारियां चल रही है। 15 अप्रैल से सभी 8008 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 113 ट्रेनरों को लगाया गया है जो इन कार्मिकों को जनगणना करने का प्रशिक्षण देंगे। बताया कि सभी कार्मिकों को यह प्रशिक्षण तहसीलवार दिलाया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी की ओर से सभी एसडीएम को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें