फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जोरों पर नामाकंन की तैयारी, बैरिकेडिंग का काम तेज

Sun, 16 Apr 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निकाय चुनाव में नामांकन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। नामांकन स्थलों पर बैरीकेडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उधर, जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ हैदरगढ़ पहुंचकर नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया और एसडीएम को तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसको लेकर नामांकन स्थलों पर बैरीकेडिंग का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को डीएम अविनाश कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत चुनाव के लिए हैदरगढ़ तहसील में नामांकन को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। नगर पंचायत हैदरगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन तहसील में न्यायालय तहसीलदार (न्यायिक) के कक्ष संख्या छह में होगा। सदस्य पद के लिए नामांकन न्यायालय उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के कक्ष संख्या सात में होगा। नगर पंचायत सुबेहा में अध्यक्ष पद का नामांकन तहसील न्यायालय नायब तहसीलदार सिद्धौर में कक्ष संख्या आठ में होगा। सुबेहा में सदस्य पद का नामांकन न्यायालय उपजिलाधिकारी के कक्ष संख्या दस में होगा। नगर पंचायत सिद्धौर में अध्यक्ष पद का नामांकन न्यायालय नायब तहसीलदार, त्रिवेदीगंज के कक्ष संख्या 12 में होगा। सिद्धौर के सदस्य पद के लिए (न्यायालय) तहसीलदार हैदरगढ़ के कक्ष संख्या में 111 में नामांकन होगा। डीएम ने तीनों नगर पंचायतों के नामांकन कक्षों के लिए बैरीकेडिंग तथा सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक इंटर कॉलेज, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया तथा राष्ट्रीय इंटर काॅलेज पहुंच पोलिंग पार्टी रवाना करने से लेकर मतगणना तक के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनआईसी में शनिवार को रेंडमाइजेशन के जरिए निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। यह प्रक्रिया एडीएम राकेश कुमार सिंह और पीडी की मौजूदगी में हुई। पीडी मनीष कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव में 2300 कर्मचारियों को लगाया गया है। रेंडमाइजेशन के जरिए 130 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है जबकि 30 प्रतिशत को रिजर्व में रखा गया। ड्यूटी इनकी भी लगाई गई है और सभी को सोमवार से ड्यूटी भेजी जाएगी। 20 अप्रैल को इन सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें