फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 43 रन की पारी के बाद भी बाहर बैठे प्रशांत वीर

Mon, 11 May 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े संग्रामपुर के गुजीपुर निवासी युवा क्रिकेटर प्रशांत वीर को लगातार मौका न मिलने से जिले के युवा निराश हैं। टीम ने अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में उन्हें सिर्फ दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
विज्ञापन

प्रशांत को पहले मुकाबले में सीमित अवसर मिला था, जिसमें उन्होंने नाबाद छह रन बनाए थे। दूसरे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन की अहम पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बावजूद अगले मुकाबलों में उन्हें मौका नहीं मिला। सोशल मीडिया पर भी युवा लगातार उनके समर्थन में पोस्ट साझा कर रहे हैं। नितिन उपाध्याय ने कहा कि 43 रन की पारी के बाद भी उन्हें बाहर बैठाना समझ से परे है। अनुराग मिश्र ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों को लगातार मौके मिल रहे हैं, जबकि प्रशांत को नजरअंदाज किया जा रहा है। विवेक मिश्र का कहना है कि यदि उन्हें नियमित मैच खेलने का मौका मिले तो वह टीम के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें