फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पश्चिम बंगाल से पैदल महादेवा पहुंचे प्रणेश

Mon, 01 Jun 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
प​श्चिम बंगाल से पैदल यात्राकर महादेवा पहुंचकर पूजा पाठ करते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
रामनगर। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के गीतलदहा बाजार से तीन मार्च को पदयात्रा पर निकले श्रद्धालु प्रणेश कुमार घोष 89 दिन बाद श्री लोधेश्वर महादेवा धाम पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। प्रणेश ने बताया कि यह उनकी 18 माह की आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है।
विज्ञापन


प्रणेश कुमार घोष इस यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। वे लोगों को धर्म, आस्था और सद्भाव का संदेश भी दे रहे हैं। लोधेश्वर महादेवा पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। भक्तों ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर यात्रा की सफलता की कामना की। इस अनूठी पदयात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रामनगर इलाके की सड़कों पर हर-हर बम-बम की गूंज सुनाई पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें