फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रधान व आशा बहू भेजे गए जेल

Wed, 19 Mar 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज़ैदपुर (बाराबंकी)। असंद्रा के छूलापाही गांव निवासी गल्ला कारोबारी देशराज की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कोठी के लखनापुर मजरे देवकली के प्रधान वीरेंद्र कुमार व आशा बहू साधना को जेल भेज दिया। सुसाइड नोट में प्रधान व आशा बहू के अलावा 10 लोगों के नाम हैं। पुलिस बााकियों की तलाश में जुटी है। प्रधान व आशा बहू से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन

देशराज (48) गल्ला के बड़े कारोबारी होने के साथ ट्रक भी चलवाते थे। शनिवार को जहर पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। तीन पेज के सुसाइड नोट में आशा बहू व ग्राम प्रधान समेत 10 लोगों के नाम लिखकर उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। यह भी लिखा था कि 6.75 लाख रुपये आशा बहू व ग्राम प्रधान के बैंक खातों में कई बार में जमा कराए थे, लेकिन उन्होंने अनाज नहीं दिया।
रुपये वापस मांगने पर आशा बहू ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की साजिश रची। इससे डरकर जहर पीकर जीवन समाप्त कर लिया। सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी विजय लक्ष्मी ने जैदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें