फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पड़े परीक्षक, 62 कॉलेजों में नहीं हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड के नामित परीक्षकों के बीमार पड़ जाने के कारण निर्धारित तिथि तक 62 कॉलेजों में विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो पाई। अंतिम तिथि तक परीक्षकों का इंतजार करने के बाद तिथि बीती तो विद्यालयों ने इसकी सूचना डीआईओएस को दी। इसमें लिखित तौर पर बताया गया है कि विभिन्न विषयों के परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल के नामित परीक्षकों के बीमार पड़ने व संपर्क ना होने के कारण परीक्षाएं नहीं हो सकीं। जिसकी सूचना परिषद को भेजी गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की 24 अप्रैल से होनी वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी में विभाग जुटा है। इससे पहले विभिन्न प्रयोगात्मक विषयों की परीक्षाएं कराने के लिए परिषद ने जिले में 2 से 12 फरवरी तक की तिथि तय की थी। इसको लेकर 154 कॉलेजों में नॉमिनल रोल के साथ परीक्षकों के नाम व संपर्क नंबर की सूची उपलब्ध कराई गई थी।
मगर, जब विद्यालयों ने नामित परीक्षकों से संपर्क किया तो अधिकांश ने अस्वस्थ होने व अपनी ड्यूटी परिषद को लौटाने का हवाला देकर आने में असमर्थता जताई। वहीं कई नामित परीक्षकों से संपर्क नहीं हुआ तो कई कॉलेजों में संबंधित विषय का परीक्षक ही नामित नहीं किया गया। ऐसे में 62 विद्यालयों में निर्धारित तिथि बीतने तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

इन विषयों के नहीं पहुंचे परीक्षक
प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तय तिथि तक परीक्षकों के ना पहुंचने के कारण जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं कम्प्यूटर, बुक क्राफ्ट, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, कृषि शास्त्र विज्ञान, कृषि पशुपालन, कृषि रसायन, कृषि वनस्पति, पुस्तकालय विज्ञान, भूगोल, ग्रंथ शिल्प आदि की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो सकी।
विद्यालयों से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के न होने की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना क्षेत्रीय कार्यालय व परिषद को भेज दी गई है। दोबारा परीक्षकों की नियुक्ति व तिथि परिषद द्वारा जारी होने पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें