बाराबंकी। अनुरक्षण कार्य के चलते शहर व दरियाबाद में बिजली कटौती की जाएगी। शहर में गुलरिया गार्दा स्थित ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे गुलरिया, कटरा, बारादरी, धनोखर एवं घंटाघर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं दरियाबाद पावर हाउस में उपकेंद्र का टेस्टिंग कार्य किया जाएगा जिसके कारण समूचे क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के अभियंताओं द्वारा दी गई है।