फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फीडर जलने से 13 घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली

Sat, 25 Jul 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली उपकेंद्र का मुख्य फीडर बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे तेज धमाके के साथ जल गया। सिरौलसौसपुर फीडर की खराबी ने पावर कॉर्पोरेशन की तैयारियों और रखरखाव के दावों की पोल दी। देखते ही देखते करीब 100 गांव अंधेरे में डूब गए और भीषण उमस के बीच करीब डेढ़ लाख लोगों को पूरी रात बिजली संकट की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हजारों परिवारों के लिए रात करवटों में गुजरी, न पंखे चले और न ही चैन की नींद नसीब हुई। फीडर जलने से महमूदाबाद, सैफपुर, डूडी, पीठापुर, खोर एतमादपुर, केवलापुर, मदरहा, खोखरिया, ठाकुरपुर, थानाडीह, श्यामनगर, मधनापुर, चैला, करोरा सहित करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बताया जा रहा है कि सिरौलीगौसपुर बिजली उपकेंद्र पर लगा यह मुख्य फीडर लंबे समय से जर्जर हालत में था। करीब 12 किलोमीटर लंबी लाइन से जुड़े इन गांवों की बिजली व्यवस्था एक पुराने फीडर के भरोसे चल रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि फीडर जलने की सूचना रात में ही अवर अभियंता और विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन रात में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फीडर की मरम्मत शुरू की।
घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर बाद फीडर ठीक हो सका, जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जेई राज मौर्या का कहना है कि फीडर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी दूर कर शुक्रवार दोपहर बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें