फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 925 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 28 Sep 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवा व बारिश के कारण ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इसके बावजूद 925 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप है। इससे सात लाख की आबादी बेहाल है।
विज्ञापन


मुख्य लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाकर कई फीडरों को चालू कर दिया गया है, लेकिन देहात की सात लाख से अधिक आबादी अब भी बिजली, पानी और मोबाइल नेटवर्क के संकट से जूझ रही है।
उधर, शहर में शनिवार रात आपूर्ति शुरू होने के बाद रविवार को दिन भर ट्रिपिंग का सिलसिला बना रहा। देवा के कैथी गांव निवासी ग्रामीण रामजीत ने बताया कि एचटी लाइन का पोल टूटने से तीन दिनों से आपूर्ति ठप है। अधिशाषी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारी लगातार मरम्मत के काम कर रहे है।
विज्ञापन


फतेहपुर क्षेत्र में पोल व लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 300 गांवों में आपूर्ति बाधित है। सिहाली निवासी रमेश ने बताया कि मोबाइल तक बंद पड़े हैं। एसडीओ अमर जीत वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को सही कराने का काम जारी है।

रामनगर कस्बे के आधे मोहल्लों में 50 घंटे बाद रविवार को बिजली लौट आई, लेकिन गांवों में व्यवस्था सुधर नहीं सकी है। रानीगंज फीडर के 70 गांवों तथा डूड़ी फीडर के 50 गांवों में चार दिन से आपूर्ति बंद है। गणेशपुर ओल्ड फीडर के 50 गांव भी प्रभावित हैं। अधिशाषी अभियंता अभिजीत कुमार शाह ने बताया कि गश्त कर फॉल्ट ठीक कराए जा रहे हैं।

मसौली उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में आपूर्ति ठप है। स्थानीय निवासी रामू ने बताया कि पानी की टंकी खाली हो गई है और मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं। सिरौलीगौसपुर तहसील के कोटवाधाम व सरायदूनौली उपकेंद्र से जुड़े सवा सौ गांवों में आपूर्ति बंद है। चमन ने बताया कि नेटवर्क ठप होने से संपर्क टूट गया है। एसडीओ रामसनेहीघाट राजवीर सिंह ने बताया कि मुख्य लाइन से पेड़ हटा दिए गए हैं। अवर अभियंता राज मौर्य ने बताया कि टूटे खंभों को बदलने का काम चल रहा हैं।


बाबागंज विद्युत केंद्र से जुड़े ढाई सौ गांवों में भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। धौरहरा गांव के पास ट्रांसफार्मर लगा पोल गिर गया है। ग्रामीण संतोष, उमेश और राम बहादुर ने बताया कि चार दिन से बिजली न मिलने से पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। जेई विवेक मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


त्रिलोकपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 96 गांवों में तीसरे दिन भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। मुन्नू ने बताया कि पानी और मोबाइल चार्जिंग के लिए तरसना पड़ रहा है। जेई अजीत यादव ने बताया कि एचटी लाइन ठीक कर ली गई है, बाकी लाइन की मरम्मत तेजी से चल रही है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंताभविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि टीमें लगातार मरम्मत में जुटी हुई हैं। काफी हद तक मुख्य लाइनों को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें