फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दूसरे दिन भी दुरुस्त नहीं हुई बिजली लाइनें, रातभर गुल रही 250 गांवों की बिजली

Sun, 31 May 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवाओं व बारिश से बिगड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। कई स्थानों पर लाइन फॉल्ट, ट्रिपिंग और खंभे क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। कहीं घंटों बिजली गुल रही तो कहीं लो वोल्टेज और ट्रिपिंग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सूरतगंज के करीब ढाई सौ गांवाें में रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब तीन लाख लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तेज हवाओं और बारिश के बाद कई मोहल्लों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। लाजपतनगर, आवास विकास, सरस्वती विहार, लखपेड़ाबाग और सत्यप्रेमी नगर समेत कई क्षेत्रों में करीब 40 हजार लोग प्रभावित हुए। सत्यप्रेमी नगर में केबल बदलने के कारण शनिवार दोपहर करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी का कहना है कि तापमान लुढकने से बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है, जहां भी फाल्ट हो रहा है उसे तुरंत दुरुस्त कराया जा रहा है।

बिन बिजली कटी रात
सूरतगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़ी लाइन में फॉल्ट आने के कारण निंदूरा से आई 33 केवी और 11 केवी लाइनों में खराबी आ गई। इसके चलते रात 12 बजे से सुबह सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे मोहम्मदपुर खाला, जिगनी, हेतमापुर, कुड़वा बल्लोपुर, रानीगंज और सूरतगंज फीडर के अंतर्गत आने वाले करीब 250 गांवों की बिजली प्रभावित हुई, जिससे बड़ी आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


बिजली खंभा क्षतिग्रस्त, छह घंटे गुल रही बिजली
फतेहपुर कस्बे में शनिवार को बड़ा बिजली संकट देखने को मिला। निंदूरा-निगोहा मार्ग के पास 33 केवी हाईटेंशन लाइन का बिजली का खंभा एक अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा कारणों से पूरी आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके चलते करीब छह घंटे तक कस्बे की लगभग 70 हजार आबादी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य और आवश्यक उपकरणों का संचालन भी ठप रहा। गर्मी और उमस के कारण लोग खासे परेशान रहे। बाद में विभागीय टीम ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें