बाराबंकी। ईंधन की कीमतों में इजाफा होने से जनता की जेब पर असर पड़ रहा है। फल और सब्जियां महंगी हो गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण माल ढुलाई महंगी हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि तापमान बढ़ने से खेतों में फसल झुलस रही है और मंडियों में आवक कम हो रही है।
ईंधन की कीमतों में वृद्धि की वजह से ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। इससे बाहर व अन्य जिलों से आने वाला माल महंगा हो गया है। फल-सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। थोक विक्रेता ताज बाबा राइन का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से मध्यप्रदेश व अन्य जिलों से सब्जी लेकर मंडी आने वाले ट्रकों का भाड़ा बढ़ गया है। इससे सब्जियों के दाम बढ़े हैं। थोक विक्रेता मुन्ना राइन का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से लोकल स्तर पर होने वाली भी सब्जियों के दामों पर भी फर्क पड़ा है। गर्मी के चलते सब्जियां जल्दी ही खराब हो रही हैं। फल विक्रेता ताहिर ने बताया कि फलाें के दाम भी 20 से 30 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं।
सब्जियों के दाम
सब्जी-15 दिन पूर्व भाव-आज का भाव
हरी मटर 80 100
बथुआ80120
परवल3050
शिमला मिर्च4060
लहसुन120130
फलों के दाम
सेव 180220
संतरा 160180
अनार180200
अंगूर180200