फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: उमस में बिजली कटौती ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें

Wed, 23 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर/सतरिख। भीषण उमस और गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। सोमवार रात जैदपुर और सतरिख क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। जैदपुर विद्युत उपकेंद्र को पंडरा ट्रांसमिशन से जोड़ने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन का तार रात करीब नौ बजे टूट गया। इससे जैदपुर कस्बे समेत करीब 300 गांवों में बिजली गुल हो गई। संविदा कर्मियों ने मशक्कत कर रात डेढ़ बजे फाल्ट ठीक किया। करीब साढ़े चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

जैदपुर निवासी जुनैद ने बताया कि अघोषित कटौती और उमस से दिन का चैन और रात की नींद प्रभावित है। बीबीपुर के नीरज ने कहा कि बिजली के बार-बार आने-जाने से उपकरण खराब हो रहे हैं। गोठिया के उमेश ने बताया कि हल्की हवा चलते ही आपूर्ति ठप हो जाती है। एसडीओ शिवेंद्र मोहन ने बताया कि रात में ही फाल्ट ठीक कर बिजली चालू करा दी गई थी।
उधर, मोहना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 104 गांवों में एक माह से शाम सात से रात 11 बजे तक कटौती हो रही है। सोमवार रात सात बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे के बीच सतरिख नगर पंचायत और आसपास के 40 गांवों में महज चार घंटे बिजली मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में मरीजों और तीमारदारों को जनरेटर के सहारे रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

सतरिख निवासी मुन्ना ने लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से पंखे बंद रहने की शिकायत की। दिलशाद ने कहा कि फाल्ट सुधारने के नाम पर घंटों बिजली काटी जाती है और लाइनमैन फोन नहीं उठाते। अरविंद ने जर्जर तार और ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। अवर अभियंता हंसराज सिंह ने बताया कि ऊपर से कटौती के कारण समस्या आ रही है।
बिजली विभाग ने 25 कनेक्शन काटे
कोटवाधाम। बिल जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। एसडीओ राजवीर सिंह के निर्देश पर टीम ने रानीकटरा गांव में घर-घर बकाये की जांच की। लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले 25 बड़े बकायेदारों की केबल काटकर आपूर्ति बंद कर दी गई। टीम ने मौके पर करीब 70 हजार रुपये बकाया राजस्व भी जमा कराया। कार्रवाई के बाद कई लोग बिल जमा करने जनसेवा केंद्रों की ओर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें