फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ गांवों की चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र के करीब चार सौ गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली हाईटेंशन लाइन का तार बुधवार को टूट गया। इससे मसौली सहित रामनगर और सिरौलीगौसपुर की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे ठप रही। इस दौरान भीषण गर्मी में करीब दो लाख आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक मसौली थाना मुख्यालय के निकट 33 हजार की एचटी लाइन के डिश और इंसुलेटर ब्लास्ट हो गए जिससे तार टूट गया। इससे मसौली सहित रामनगर और सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के करीब चार सौ गांव की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक ठप रही। इस दौरान भीषण गर्मी में करीब दो लाख आबादी परेशान रही।
सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ प्रेम प्रकाश पटेल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और फाल्ट दुरुस्त कराया। एसडीओ पीपी पटेल का कहना है कि तीन डिश और एक इंसुलेटर ब्लास्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। फाल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

बिजली चोरी करते पकड़े गए 32 उपभोक्ता
प्रवर्तन दल निरीक्षक कमलेश्वर यादव और अमेठी की संयुक्त सतर्कता टीम ने शहर के मोहल्ला पीरबटावन में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान 32 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पाया। प्रवर्तन दल निरीक्षक कमलेश्वर यादव ने बताया कि बिजली चोरी करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा आठ मामलों में अनियमितता पाए जाने पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस मौके पर लंबे समय से भुगतान न करने पर बकायेदारों के कनेक्शन पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें