फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोकल फाल्ट की समस्या से निजात दिलाने के लिए पावर कार्पोरेशन ने बिजली के तारों पर लटक रहीं पेड़ों की डालियों को काटने का कार्य शुरू कर दिया। इसके चलते शुक्रवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे करीब बीस हजार आबादी को उमस और गर्मी से बेहाल रही।
विज्ञापन

इनदिनों बारिश के दौरान तेज हवा चलने पर पेड़ की डालियां बिजली के तारों पर टूटकर गिर जा रही हैं, इससे अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार को चंदौली में तारों पर झूल रहीं पेड़ों की डालियां काटीं। इस दौरान ढकौली, अटरौली, चंदौली, पारा खंदौली गांव की बिजली आपूर्ति तीन घंटे बंद रही।
इससे करीब बीस हजार आबादी को परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना कि बिजली तारों पर लटक रही या झूल रहीं डालियों को काटने का कार्य किया जा रहा है जिससे फॉल्ट नियंत्रित हो सके। तार पर लटक रही पेड़ की डालियों को काटने के लिए शटडाउन लिया जाता है, इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें