बाराबंकी। पल्हरी उपकेंद्र पर तकनीकी खराबी के चलते रविवार सुबह सात बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे कई मोहल्लों की करीब 30 हजार आबादी को परेशानी हुई।
शहर के पल्हरी उपकेंद्र में सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) में रविवार सुबह खराबी आ गई। इससे शहर के बड़ेल, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी व लखपेड़ाबाग मोहल्ले के सैकड़ों घरों की बिजली तीन घंटे गुल रही। करीब 30 हजार आबादी की सुबह सात बजे बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। 10 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता राकेश यादव के मुताबिक उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ गई थी। फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू कराई गई।