फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 180 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन ने गुरुवार को बिजली के बकायादारों से वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान शहर के आजाद नगर, लखपेड़ाबाग, दयानंदनगर व आवास विकास कॉलोनी में बिजली का बिल जमा न करने वाले 74 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा पल्हरी, मोहारीपुरवा व बड़ेल में 53 और देवा रोड व बंकी में बिल जमा न करने पर 23 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये की बकाएदारी पर 150 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। उधर सिरौलीगौसपुर में टीम ने 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें