फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

463 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली का बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने रविवार को भी अभियान चलाया। इस दौरान तीन उपखंड क्षेत्र में 463 विद्युत कनेक्शन काटे गए। इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने रविवार को उपखंड प्रथम क्षेत्र के सरस्वती विहार, शिवाजीपुरम व आजाद नगर मोहल्ले में 99 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे दिए। इन लोगों पर 46.60 लाख रुपये का बिल बकाया था। इसी प्रकार विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय क्षेत्र के बड़ेल और गदिया मोहल्ले में बिल के 57.40 लाख रुपये बकाया होने पर 164 कनेक्शन काटे दिए। इसी तरह तीसरे विद्युत उपखंड क्षेत्र के देवा कस्बे में दो सौ उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। इन पर 91 लाख रुपये बकाया था। अधिशाषी अभियंता आरके मिश्रा ने बताया कि रविवार को अभियान चलाकर 463 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इन सभी पर बिल के 195 लाख रुपये बकाया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें