बाराबंकी। बारिश के चलते उपकेंद्र ओबरी व पल्हरी क्षेत्र के कई मोहल्ले की बिजली मंगलवार को एक से डेढ़ घंटे गुल रही। बारिश के कारण पल्हरी हाईवे के पास पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गया। इससे दशहराबाग, वेदपुरम, दशहराबाग, लक्ष्मणपुरी, बाल बिहार, श्रीराम कॉलोनी, अशद नगर, कृष्णानगर की बिजली डेढ़ घंटे गुल रही। इससे करीब दस हजार आबादी को गर्मी में काफी परेशानी हुई। वहीं ओबरी के पास इंसुलेटर में पानी आने के कारण ब्रेक डाउन हो गया। इससे तहसील कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी (आंशिक), सिविल लाइन, कंपनीबाग व घोसियाना मोहल्ले की आठ हजार आबादी की बिजली एक घंटे गुल रही। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि फाल्ट को दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
बकाएदार 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
बाराबंकी। बकाएदारों के खिलाफ अभियान के दौरान पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने मंगलवार को 55 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि आजादनगर, गदिया, आलापुर, देवा व दीनदयालनगर में बकाएदारों से वसूली को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाएदार 55 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए।