फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पावर कार्पोरेशन का दफ्तर कुर्क, नौ साल बाद मिला न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नौ साल पुराने एक दर्दनाक हादसे पर सिविल कोर्ट की सख्ती ने पावर कार्पोरेशन को हिला दिया। रामनगर में शुक्रवार दोपहर विद्युत वितरण खंड-द्वितीय कार्यालय पर कोर्ट आदेश के तहत कुर्की की प्रक्रिया पूरी हुई। मामला 2016 में हुए उस हादसे से जुड़ा है, जिसमें मसौली थाना क्षेत्र बड़ागांव के किसान कैलाश की खुले पड़े बिजली तारों की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिवार 2017 से मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। थककर बेटे अशोक कुमार और पत्नी शिवदेवी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सिविल जज (सी.डी) शांभवी यादव ने पावर कार्पोरेशन की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल की अगुवाई में तहसील प्रशासन और रामनगर पुलिस की टीम पावर कार्पोरेशन के कार्यालय पहुंची। कोर्ट द्वारा निर्धारित करीब 10 लाख रुपये की कुर्की की कार्रवाई मौके पर पूरी की गई। मृतक केे बेटे अशोक कुमार ने कहा हम नौ साल से न्याय के लिए भटक रहे थे। पावर कार्पोरेशन की अधीक्षण अभियंता राजबाला का कहना है कि अदालत के आदेश का अनुपालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें