फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने दिए बिजली आपूर्ति सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिले को ट्रिपिंग फ्री बनाए जाने के निर्देश पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों को दिए। उन्होंने किसानों को समय से ट्यूबवेल कनेक्शन देने, उपभोक्ता को सही और समय पर बिल उपलब्ध कराने के साथ उपभोक्ता सेवाओं में सुधार की समीक्षा की। 15 प्रतिशत से कम लाइन लॉस वाले इलाके में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्बाध आपूर्ति के लिए अधिकारी अपने स्तर से प्रभावी निगरानी करें। गर्मियों की तैयारी फरवरी तक करने की हिदायत दी। अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने बताया कि इसके लिए सभी अधिशासी अभियंता व एसडीओ को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें