बाराबंकी। आसान किस्त योजना का अधिक लोगों को लाभ देने के लिए पावर कार्पोरेशन पंजीकरण की अवधि बढ़ा दी है। अब उपभोक्ता 31 जनवरी तक पंजीकरण करा सकेंगे। आसान किस्त योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए बिजली उपभोक्ताओं की भीड़ जुट रही थी। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए शासन से पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। काउंटर पर पंजीकरण कराकर उपभोक्ता बकाया बिजली बिल का भुगतान आसान किस्तों में कर सकेंगे। शहर क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ता 12 और ग्रामीण उपभोक्ता 24 किस्तों में बकाया बिल जमा कर सकेंगे।