फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल तक पहुंचा कोरोना का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन के साथ कोरोना वायरस का संक्रमण जिला जेल तक पहुंच गया है। गुरुवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में 47 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें महिला थाना, एसपी कार्यालय के कर्मचारियों, उनके परिवारीजन के साथ जेल कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। जांच में पॉजिटिव मिले लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इनके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार एसपी ऑफिस के छह कर्मचारी संक्रमित मिले। इसके साथ ही पूर्व में संक्रमित पाए गए सिपाहियों के परिवार के 33 लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि इन सभी की रेंडम जांच कराई गई थी। इसके अलावा जिला जेल के तीन बंदी रक्षक, महिला थाने की दो पुलिस कर्मी, एलआईयू का एक कर्मचारी तथा एक निजी नर्सिंग होम के कर्मचारी भी संक्रमितों में शामिल हैं। दूसरी तरफ शहर से लगे बंकी मोहल्ले का एक व्यक्ति, आवास विकास कॉलोनी की एक महिला और एक युवक, सिविल लाइंस मोहल्ले का युवक तथा सिरौलीगौसपुर का रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
हरख ब्लॉक क्षेत्र के नईमापुर सरायं गांव की रहने वाली एक महिला और उसका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गुरुवार को 47 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की प्रक्रिया चली है। स्वास्थ्य टीमों ने जिला जेल, महिला थाना, पुलिस लाइन आदि को सैनिटाइज कराने का कार्य शुरु कर दिया गया है। इन स्थानों को सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें