बाराबंकी। शहर के सरावगी मोहल्ले में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला पर चाकू से हमलाकर जेवरात लूट लिए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
सरावगी मोहल्ले में छोटी माता मंदिर के सामने एक मकान में अधिवक्ता लक्ष्मीशंकर पाण्डेय का परिवार रहता है। मकान मालिक नंहू पंडित के मुताबिक गुरूवार को लक्ष्मी शंकर की पत्नी कृष्णा दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान आए बदमाशों ने उनके गले पर चाकू से हमला कर दिया। इससे कृष्णा सहम गई। इस बीच बदमाश सोने की चेन व अन्य आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़िता से घटनाक्रम की जानकारी करने के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। उधर पीड़ित केस दर्ज कराने के लिए शाम नगर कोतवाली में मौजूद था। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है।