फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और मिले कोरोना के पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दिल्ली से आए तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार देर रात आई जांच रिपोर्ट के बाद तीनों पीड़ितों को उपचार के लिए चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के 26 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ ही वार्ड और गांव की सीमाओं को सील कर आठ जुलाई तक के लिए आवागमन पर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उधर हिंद अस्पताल में भर्ती सात लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

सूरतगंज क्षेत्र के मीरामऊ का रहने वाला 23 वर्षीय युवक आठ जून को दिल्ली से आया था। जानकारी पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम क्वारंटीन करा दिया था। संदिग्ध पाए जाने पर 17 जून को नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसी क्षेत्र के दौलतपुर का रहने वाला 22 वर्षीय युवक भी आठ जून को दिल्ली से लौटा था। होम क्वारंटीन में रह रहे युवक की 16 जून को तबीयत खराब होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर 17 जून को जांच के लिए भेजा था। गुरुवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवक को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार के 11 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
उधर बंकी नगर पंचायत के दक्षिण टोला में भी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह युवक भी पिछले दिनों दिल्ली से आया और होम क्वारंटीन में था। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद युवक को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिवार के सात लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। उसके मोहल्ले की सीमाओं को सील करते हुए तीनों इलाकों में आठ जुलाई तक आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक सप्ताह से लगातार कोरोना के मरीज मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा है। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने वालों में ज्यादातर प्रवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें