फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत हुई तो नौनिहालों को बांट दिया घटिया पुष्टाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। नौनिहालों की सेहत के लिए मिलने वाले पुष्टाहार का वितरण न होने की शिकायत हुई तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घटिया पुष्टाहार का वितरण कर दिया। जिसमें फफूंदी व कीड़े तक पाए गए। जो नौनिहाल की सेहत के साथ मजाक से कम नहीं है।
विज्ञापन

मामला दरियाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरायरज्जन का है। यहां के ग्रामीण मनीष यादव, पवन, अंशू, सोनू, महेश, रामू, बलराम आदि ने बीडीओ को दिए शिकायत में आरोप लगाया कि पहले गांव में समूह द्वारा वितरण किया जाता था। इसके बाद में समूह से हटाकर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई। मगर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला देवी व नीलम देवी द्वारा पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है।
शिकायत व विरोध के बाद कुछ लोगों को फरवरी माह का हालमार्क निशान लगे दाल व तेल के घटिया पैकेट थमा दिए गए। जिसमें फफूंदी लगी होने के साथ कीड़े भी हैं। इस संबंध में बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें